Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 वाहनों के काटे चालान, चार वाहनों को किया जब्त

December 22, 2024

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 वाहनों के काटे चालान, चार वाहनों को किया जब्त

Traffic fines : बसोहली बस अड्डे से वाया अटल सेतु चल रही इंटरस्टेट बस जोकि बसोहली से पठानकोट जाती थी आखिर उसे मोटर व्हीकल विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया, यह बस बीते करीब दो वर्षों से लगातार बसोहली से पठानकोट की तरफ जाती थी। इसके दस्तावेज पूरे नहीं थे वहीं बीते दिनों ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बनिहाल यूनियन के सदस्यों व प्रधान ने मिलकर इस बस के बारे में शिकायत की थी और यह भी बताया था कि अधूरे दस्तावेजों के बीच यह बसें चल रही है इसी का संज्ञान लिया गया और मोटर व्हीकल विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इस बस को बसोहली अटल सेतु सड़क के नजदीक रोककर भारी भरकम चालान कर सीज कर दिया गया।

एआरटीओ कठुआ शम्मी शाह ने बताया कि यह शिकायतें काफी देर से मिल रही थी इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था और थाना प्रभारी को भी लिखा गया था परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर विशेष पॉल महाजन के निर्देश और पंकज भगोत्ना, आरटीओ जम्मू/कठुआ के मार्गदर्शन पर, आरटीओ कठुआ की चेकिंग टीम ने लखनपुर- बसोहली रोड और बसोहली सब डिवीजन के स्थानीय मार्गों पर जांच की।

जांच के दौरान कुल 260 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 52 वाहनों को विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए चालान किया गया। इसके अलावा, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने के लिए दो बसों, एक मिनी बस और एक मोटर साइकिल सहित चार वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। ई-चालान से जुर्माना राशि 2,85,800 रु पये है, जांच करते समय, वाहन चालकों को सड़क पर सुरिक्षत ड्राइविंग के लिए विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

मालिकों और चालकों को सलाह दी गई कि वे वैध दस्तावेजों के साथ सड़क पर वाहन चलाएं और ओवरस्पीड से बचें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें जो अक्सर सड़क पर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अनुरोध किया कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें