Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी: जम्मू के समर जोन में सर्दी की छुट्टियां बढ़ी, अब इतनी तारीख को खुलेंगे स्कूल

January 14, 2026

खुशखबरी: जम्मू के समर जोन में सर्दी की छुट्टियां बढ़ी, अब इतनी तारीख को खुलेंगे स्कूल

जम्मू कश्मीर डेस्कः कड़ाके की ठंड को देखते हुए जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग, जम्मू के निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सर्दियों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का यह आदेश शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों दोनों पर लागू होगा।

हालांकि, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्कूलों को छठी कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

गौरतलब है कि जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों को 15 जनवरी को खुलना था, लेकिन शीत लहर के चलते विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। चूंकि 18 जनवरी रविवार है, इसलिए विद्यार्थियों को एक दिन की अतिरिक्त राहत मिलेगी। अब स्कूल 19 जनवरी से खुलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें