Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident

जम्मू-कश्मीर डेस्क: प्रदेश के उधमपुर जिले के जखैनी इलाके में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रण में होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर घायल दोनों को निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर भेजा।

मृतक और घायलों की पहचान

अस्पताल में उपचार के दौरान लगभग 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण (50), पुत्र कुलदीप राज, निवासी जानीपुर, जम्मू के रूप में हुई है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

पुलिस ने उधमपुर थाने में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version