Site icon Dainik Savera Times

छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरु वार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। इसी बीच बड़े वाहनों को जम्मू से श्रीनगर जाने की ही अनुमति दी गई है। दूसरी ओर ऐतिहासिक मुगल रोड को जल्द यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। इस मार्ग पर मुरम्मत का काम अगले दो दिनों में पूरा होने की संभावना है। विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण आवागमन बहाली में देरी हो रही है।

Exit mobile version