Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे यातायात के लिए 2 दिन बाद खोला गया, बर्फ़बारी के कारण था बंद

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे अब यातायात के लिए खुल गया है। यह हाइवे बनिहाल में बर्फ जमा होने, रामबन और पंथियाल में पत्थर गिरने एवं मिट्टी धंसने के कारण दो दिन से बंद था। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि हाइवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बारिश और हिमपात के कारण हाइवे बंद होने के बाद कई वाहन, ज्यादातर ट्रक हाइवे पर फंसे रहे। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बर्फ और मलबा हटाने के बाद यात्री वाहनों को दोनों तरफ से खोल दिया गया है।

हाइवे घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला मुख्य रोड है। अन्य वाहनों के साथ-साथ फलों को ले जाने वाले ट्रकों के साथ-साथ आवश्यक आपूर्ति से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक इस सड़क का उपयोग करते हैं।

 

 

Exit mobile version