Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोनों ओर से खुला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

April 25, 2023

दोनों ओर से खुला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। अधिकारियों के मुताबिक हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है। इनके गुजरने के बाद ही भारी वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी ओर मुगल मार्ग को भी साफ करने का कार्य जारी है। जल्द ही इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें