जम्मू कश्मीर डेस्कः भारतीय रेलवे जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधे वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। मंगलवार को जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।
ये भी देखें :-
ट्रायल का उद्देश्य
इस ट्रायल का मुख्य लक्ष्य ट्रेन को नियमित सेवा में उतारने से पूर्व तकनीकी व परिचालन कमियों का पता लगाना और उन्हें दूर करना है। वर्तमान में कटड़ा-दिल्ली वंदे भारत चल रही है, लेकिन जम्मू-श्रीनगर वाली ट्रेन कश्मीर के कठिन मौसम व भूभाग के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है।
मार्ग विस्तार योजना
कटड़ा-श्रीनगर सेक्शन पर पहले ही ट्रायल व सीमित संचालन हो चुका है। अब इसे जम्मू तक बढ़ाने से जम्मू शहर सीधे घाटी से जोड़ेगा। जम्मू डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने पुष्टि की कि पहले वंदे भारत का ट्रायल जम्मू-रियासी सेक्शन में प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे जम्मू से कटड़ा तक ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफलता पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही जम्मू-श्रीनगर नियमित सेवा शुरू होगी। जम्मू रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
20 कोच रेक की तैयारी
20 कोच का विशेष रेक जम्मू पहुंच चुका है। प्लेटफॉर्म, रखरखाव व संचालन इंतजाम अंतिम चरण में हैं। इससे यात्रियों को तेज़, सुरक्षित सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन-व्यापार को बढ़ावा।
ट्रेन की विशेषताएं
कश्मीर के लिए बनी यह वंदे भारत अत्याधुनिक है :-
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...