Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 और 25 February को जम्मू पर्यटन विभाग आयोजित करेगा ‘अस्किनी भद्रकाशी उत्सव

February 23, 2023

24 और 25 February को जम्मू पर्यटन विभाग आयोजित करेगा ‘अस्किनी भद्रकाशी उत्सव

जम्मू: पर्यटन विभाग जम्मू के साथ जिला प्रशासन डोडा 24 और 25 फरवरी को भद्रवाह में दो दिवसीय ‘अस्किनी भद्रकाशी उत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है और जिसका मुख्य विषय एडवैंचर टूरिज्म होगा। उक्त बात की जानकारी संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग सुनैना शर्मा मेहता ने पत्रकारों से बात करते हुए दी। पत्रकारों से बात करते हुए संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने बताया कि इस एडवैंचर में 24 से 25 फरवरी तक वाइट वाटर राफ्टिंग होगी, जिसका पर्यटक बेहतर आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भद्रवाह के जै वेली में अच्छी बर्फ पड़ी हुई है, जिस कारण पर्यटन विभाग ने यह कोशिश की है कि जै वेली में स्नो एक्टीवीटी को तरजीह दी जाए, जिसमें स्नो ट्रेकिंग, स्नो साइकलिंग, स्नो स्लेजिंग साथ ही कई अन्य गतिविधियां होंगी, जिसका पर्यटक खुब लुत्फ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्नो क्रिकेट और स्नो फुटबाल का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय सस्ंकृति को बढ़ावा देने के लिए एक फैशन शो भी रखा गया है, जिसमें स्थानीय संस्कृति को दर्शाया जाएगा और अस्किनी भद्रक उत्सव में वहां के स्थानीय लोक नृत्य को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा यही मकसद है कि पूरे भारत के पर्यटकों को यह पता चले कि जम्मू रीजन के पर्यटन क्षेत्रों में कितनी सभांवना है ताकि वह इन बेहरीन पर्यटक स्थलों का दौरा करें और इस प्राकृति और मनमोहक सुंदरता का आंनद लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें