Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के सांबा में जवान की करंट लगने से मौत

September 3, 2023

जम्मू-कश्मीर के सांबा में जवान की करंट लगने से मौत

सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक सैन्य शिविर में करंट की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता टुकड़ी के दीपक पांडे (25) की शनिवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक वस्तु पर काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के रहने वाले पांडे को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने करंट लगने से जवान की मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृत जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें