Site icon Dainik Savera Times

J&K: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ करने आए 3 आंतकी सुरक्षाबलों द्वारा ढेर, सर्च ऑपेरशन जारी

Jammu Kashmir Encounter: भारतीय सेना को रविवार (14 जुलाई) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के पास सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। सेना ने केरन सेक्टर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। अभी भी एनकाउंटर जारी है।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी
हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये आतंकी हमले दक्षिण कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं। इसी महीने 8 जुलाई 2024 को कठुआ में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के ग्रुप ने गश्ती कर रहे सेना पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और आठ जवान घायल हुए थे।

पिछले सप्ताह कुलगाम में आतंकी से हुआ मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल लगातार कर्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना को जानकारी मिली थी कि आंतकी दो जगहों पर छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और आतंकियों के बीच हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में 6 आतंकवाद मारे गए थे। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए थे।

Exit mobile version