Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K Bank ने स्मार्ट ट्रैक्टरों के वित्तपोषण के लिए पोलारिस इंडिया के साथ किया समझौता

October 22, 2023

J&K Bank ने स्मार्ट ट्रैक्टरों के वित्तपोषण के लिए पोलारिस इंडिया के साथ किया समझौता

 

जम्मू : ग्राहकों की सुविधा के लिए जेएंडके बैंक ने पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। लिमिटेड पोलारिस इंडस्ट्रीज इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी के बहु-कार्यक्षमता वाले स्मार्ट ट्रैक्टर, जिसे स्पोर्ट्समैन टूरिंग 570 ईपीएस ट्रैक्टर कहा जाता है, के वित्तपोषण के लिए समझौते के आधार पर पोलारिस इंडिया प्रा. लिमिटेड उत्पाद खरीदने के लिए जेएंडके बैंक से क्र ेडिट सुविधा का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान करेगा।

बैंक की ओर से उप महाप्रबंधक निशिकांत शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जबकि ललित मोहन शर्मा (भारत के कंट्री मैनेजर) ने पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए अपने हस्ताक्षर किए। बैंक के महाप्रबंधक आशुतोष सरीन और दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लिमिटेड में हस्ताक्षर हुए। जीएम आशुतोष सरीन ने कहा इस गठजोड़ के माध्यम से हम विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पर्यटन, कृषि और अन्य उद्योगों के लिए मूल्यवान माने जाने वाले इन स्मार्ट ट्रैक्टरों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए आसान, किफायती और आकर्षक वित्तपोषण समाधान प्रदान करने में प्रसन्न हैं।

उन्होंने कहा मेरा मानना है कि इस साझेदारी के साथ, बैंक यहां के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी केंद्र शासित प्रदेशों में पर्यटन और कृषि क्षेत्रों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए डीजीएम निशिकांत शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह साझेदारी दोनों संगठनों के लिए फायदेमंद होगी, साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ग्राहकों के चेहरों पर खुशी लाएगी।

सहयोग के बारे में बात करते हुए ललित मोहन शर्मा ने कहा क्षेत्र में पोलारिस ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को बढ़ावा देने के लिए यह सहयोग एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा यह सेब और बागवानी उद्योग क्षेत्रों में भी एक मूल्यवान उपकरण साबित हुआ है, खासकर कश्मीर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में जहां चुनौतीपूर्ण इलाके और घने बगीचे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें