Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जनगणना 2021 पूरी होने तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज किया

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने गुरुवार को जनगणना 2021 पूरी होने तक प्रशासनिक इकाइयों पर रोक लगाने की घोषणा की। विकास और निगरानी विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है : ‘‘जनगणना नियम, 1990 के नियम 8 के खंड (4) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और इस विषय पर जारी पूर्व अधिसूचनाओं को अधिक्रमण करते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासन द्वारा 01.01.2024 से शुरू होने वाली जनगणना, 2021 के पूरा होने तक पूरे जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जिलों/तहसीलों, नगर पालिकाओं, कस्बों, राजस्व गांवों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज कर किया गया है।’

Exit mobile version