Site icon Dainik Savera Times

J&K News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

J&K house fire News

J&K house fire News

J&K News: राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र से एक बड़े हादसे की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि पंचायत जगनी के वार्ड नंबर-2 में अचानक लगी आग ने एक परिवार को बेघर कर दिया। यह आग संदीप सिंह, पुत्र रशपाल सिंह के आवास में लगी, जिसने कुछ ही समय में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के समय घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में प्रशासन की टीम भी वहां पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए घरों में बिजली की वायरिंग और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Exit mobile version