Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K News: पुलिस ने गौवंश तस्करी के प्रयास को किया विफल, 25 पशु को बचाया, मामला दर्ज

February 6, 2026

J&K News: पुलिस ने गौवंश तस्करी के प्रयास को किया विफल, 25 पशु को बचाया, मामला दर्ज

कठुआ: पुलिस की सतर्कता और कड़ी कार्रवाई के बावजूद, पंजाब से जम्मू-कश्मीर में गौवंश की तस्करी का सिलसिला जारी है। तस्कर पुलिस की रोकथाम के बाद भी नए-नए तरीके अपनाकर अपने अवैध काम में लगे रहते हैं।

बता दें कि तीन दिन बाद वीरवार सुबह थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाके के दौरान पंजाब से आने वाले एक ट्रक को रोका। ट्रक के बाहर केवल केले का भार दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने इसकी गहन जांच की, तो उसमें 18 बेझुवान गौवंश बरामद हुए। जानवरों को बुरी तरह से ट्रक में रखा गया था।

ये भी पढ़ें : J&K Budget 2026: आर्टिकल 370 के बाद दूसरा बजट हुआ पेश, निवेश और रोजगार पर सरकार का फोकस

पुलिस ने तुरंत गौवंश को मुक्त कराया और ट्रक चालक सहित अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को जब्त कर पशु तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया। यह ध्यान देने योग्य है कि 3 फरवरी को लखनपुर में भी पुलिस ने पंजाब से जम्मू-कश्मीर आ रहे एक ट्रक से 18 गौवंश मुक्त किए थे। इसके साथ ही तीन दिन में कुल 36 गौवंश तस्करों से मुक्त कराए गए हैं। इसी तरह, नैशनल हाइवे पर वीरवार को राजबाग पुलिस ने एक और तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 15 गौवंश को मुक्त कराया।

ये भी देखें : Prem Singh Chandumajra ਦੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਖਾਤੇ ਹੋਏ ਹੈਕ, ਪੋਸਟ ਸਾਂਝੀ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें