Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैक्सी में छूटा अमरनाथ यात्रियों का कैश और डॉक्यूमेंट्स वाला बैग, पुलिस ने खोजकर लौटाया

July 11, 2026

टैक्सी में छूटा अमरनाथ यात्रियों का कैश और डॉक्यूमेंट्स वाला बैग, पुलिस ने खोजकर लौटाया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे महाराष्ट्र के 3 श्रद्धालुओं का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सौंप दिया। बैग में 1.32 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालु बनिहाल स्थित यात्री शिविर पहुंचने से पहले टैक्सी में अपनी सीट के नीचे बैग भूल गए थे। उन्हें रविवार को दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना होना था।

सूचना मिलते ही बनिहाल थाना प्रभारी आशिक हुसैन लोन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोपोर पुलिस के सहयोग से टैक्सी और उसके चालक का पता लगाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद बैग, उसमें रखी पूरी नकदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित श्रद्धालुओं को सौंप दिए गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत महसूस करते हुए श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी व तत्परता की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें