Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला देश का यह राज्य, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग!

February 2, 2026

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला देश का यह राज्य, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग!

kashmir Earthquake: देश के अलग–अलग हिस्सों में लगातार दर्ज हो रही भूकंपीय गतिविधियों के बीच सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में आए तेज झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। तड़के आए भूकंप से कश्मीर घाटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

कश्मीर घाटी में महसूस हुए तेज झटके
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 2 फरवरी 2026 की सुबह करीब 5:35 बजे जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बडगाम जिले में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटके इतने स्पष्ट थे कि घाटी के कई इलाकों में लोग नींद से जाग गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल, उत्तराखंड और UP में बारिश का अलर्ट, जानें कश्मीर से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

अंडमान-निकोबार में भी डोली धरती
इसी दिन भारत के एक अन्य केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 3:31 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। इसका केंद्र निकोबार द्वीप समूह में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। यहां भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

लगातार भूकंप से बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बार-बार आ रहे भूकंप ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के कई हिस्से भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आते हैं, इसलिए हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके समय-समय पर महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बजट में 43,290 करोड़ किए आवंटित

भूकंप आने की क्या है वजह?
वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी की सतह के नीचे सात प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें मौजूद हैं। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी फॉल्ट लाइन पर आपस में टकराती हैं या दबाव बनता है, तो ऊर्जा का संचय होता है। यही ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, जिससे धरती हिलने लगती है और भूकंप की स्थिति पैदा होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें