Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टला बड़ा हादसा : Kashmir के जंगलों में लगी भीषण आग; मौके पर पहुंची फोर्स और स्थानीय लोग

November 28, 2025

टला बड़ा हादसा : Kashmir के जंगलों में लगी भीषण आग; मौके पर पहुंची फोर्स और स्थानीय लोग

जम्मू डेस्क : कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मावर के कंपार्टमेंट 32E में अचानक जंगल में आग फैलने लगी। बता दें कि आग देखते ही देखते बड़े इलाके में पहुंचने लगी, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फ़ोर्स, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने बिना समय गंवाए संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। रात भर चले इस ऑपरेशन में टीमों ने लगातार मेहनत कर आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिशें जारी रखीं।

जानकारी के मुताबिक, रफियाबाद रेंज से पहुंचे दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। इस दौरान दो फॉरेस्ट अधिकारी घायल भी हो गए, लेकिन मौके पर मौजूद टीमें बिना रुके आग बुझाने में जुटी रहीं। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें ताकि राहत और बचाव कार्य बाधित न हो।

इसी बीच, सिंध फॉरेस्ट डिवीजन के ब्लॉक अखल-2 में भी जंगल में आग लगने की सूचना मिली। वहां RC हयान की फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फ़ोर्स, ब्लॉक अखल-2 का टेरिटोरियल स्टाफ, सॉइल कंज़र्वेशन यूनिट और स्थानीय लोगों ने मिलकर तेजी से ऑपरेशन शुरू किया। आग अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्र लगभग 0.3 हेक्टेयरमें फैली थी, जिसमें सूखी घास, झाड़ियां और गिरी हुई लकड़ी जल रही थी।

AD सिंध और ब्लॉक ऑफिसर की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में टीमों ने पूरी ताकत लगाकर आग को फैलने से पहले ही रोक लिया। अधिकारियों के अनुसार आग को सौ प्रतिशत बुझा दिया गया, जिससे घने जंगलों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। ऑपरेशन पूरा होते ही सभी टीमें सुरक्षित रूप से RC हयान लौट आईं।

फॉरेस्ट विभाग ने फील्ड में तैनात कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं की तेजी और साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन और जनता के सहयोग से ही प्राकृतिक संपदा को संरक्षित किया जा सकता है। फिलहाल सुरक्षा बल और वन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी आग लगने की संभावना को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें