Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मी को गोली मारी

श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को यहां शहर के बेमिना इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मार दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बेमिना इलाके के हमदानिया कॉलोनी में कॉन्स्टेबल मोहम्मद हाफिज को गोली मारी। उन्होंने बताया कि हाफिज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बेमिना में रहते हैं।

Exit mobile version