Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर मैराथन पर्यटन क्षेत्र के लिए ‘प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरक’ साबित होगी : एलजी मनोज सिन्हा

November 3, 2025

कश्मीर मैराथन पर्यटन क्षेत्र के लिए ‘प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरक’ साबित होगी : एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू श्रीनगर Kashmir Marathon: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीर मैराथन केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक ‘प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरक’ होगा। यह टिप्पणी तब आई जब सिन्हा ने इस साल के मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया – पिछले साल शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पूर्ण और आधा मैराथन- क्रमश: 42 किलोमीटर और 21 किलोमीटर – का आयोजन जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को किया गया था।

प्रवक्ता के अनुसार, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 11 देशों के 1,100 धावकों ने भाग लिया। एलजी ने कहा कि धावकों की भावना मैराथन की ‘साझा अनुभवों के माध्यम से उन्हें एकजुट करने और भाईचारे को मजबूत करने’ की क्षमता का प्रमाण है। ‘अपने लॉन्च के दो साल के भीतर, कश्मीर मैराथन देश के सबसे प्रतिष्ठित दौड़ टूर्नामैंटों में से एक बन गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मैराथन से लोगों की रुचि और बढ़ेगी और यह हमारे पर्यटन क्षेत्र के लिए एक प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरक साबित होगा। सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे मैराथन के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश की क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के अवसरों का लाभ उठाएं। उपराज्यपाल ने कहा, ‘आइए इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का उपयोग अपनी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने और बदलाव व अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए करें।’ उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हस्तशिल्प, हथकरघा और पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मंच मिल सकता है।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाई
कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण को जम्मू- कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को यहां हरी झंडी दिखाई। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से 1500 एथलीटों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में मौजूद थे, जबकि अब्दुल्ला ने पिछले साल की तरह हाफ मैराथन दौड़ लगाई। अब्दुल्ला ने अपने निजी एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘अभी-अभी कश्मीर हाफ मैराथन पूरी की। मैंने कोई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय नहीं बनाया, लेकिन मैंने पिछले साल अपने प्रयास में सुधार किया है। फुल मैराथन और हाफ मैराथन पूरी करने वाले सभी धावकों को बधाई। शाबाश।’

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक संदेश भी पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘श्रीनगर में हजारों उत्साही धावकों के एकत्र होने के साथ, मुख्यमंत्री ने आज सुबह कश्मीर मैराथन-2025 को हरी झंडी दिखाई और जम्मू-कश्मीर की फिटनेस, लचीलेपन और अजेय भावना का जश्न मनाया। फिल्मी स्टार ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हमारे पास एक जीवंत और रोमांचक शीतकालीन पर्यटन होगा।’ उन्होंने कहा कि बॉलीवुड भी बड़े पैमाने पर कश्मीर लौट रहा है क्योंकि कुछ फिल्म परियोजनाओं की शूटिंग पहले से ही घाटी में चल रही है जबकि कुछ पाइपलाइन में हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कश्मीर मैराथन घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देगा, शेट्टी ने कहा कि 100 से अधिक विदेशी एथलीटों और देश भर से लगभग 1400 लोगों का भाग लेना इस बात का प्रमाण है कि यह आयोजन लोगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘यहां क्रिकेट मैच भी चल रहे हैं जिसमें क्रिस गेल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हम वापस आ गए हैं।’ मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और जदीबल के विधायक तनवीर सादिक सहित कई राजनेताओं ने इस आयोजन में भाग लिया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी भी भाग लेने वालों में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें