Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर पुलिस ने उठाया सख्त कदम ,की ड्रग तस्करों की 2.1 करोड़ की संपत्ति जब्त

August 28, 2023

कश्मीर पुलिस ने उठाया सख्त कदम ,की ड्रग तस्करों की 2.1 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने चालू वर्ष के दौरान ड्रग तस्करों की करीब 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। बारामूला पुलिस ने तीन आवासीय घर, करीब 90.02 लाख मूल्य के तीन निजी वाहन और लगभग 1.2 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।

स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस)1985 की धारा के तहत पट्टन, क्रेरी, कमलकोट उरी और नांबला उरी बारामूला में ड्रग तस्करों की संपत्ति जब्त की गई। बारामूला पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के कारोबार के वित्तीय पहलू को बहुत नुकसान हुआ है और इससे दूसरों को नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल होने से हतोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

बारामूला पुलिस के इस कदम की आम जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है और वे इस बात से खुश हैं कि ड्रग तस्करों से सख्त से सख्त तरीके से निपटा जा रहा है। बारामूला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशा मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए नशीली दवाओं के तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें और उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान सुरक्षित रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें