Site icon Dainik Savera Times

कठुआ पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 1 उत्खनन मशीन को किया जब्त

कठुआ: जिले के भीतर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने थाना राजबाग के अधिकार क्षेत्र उज्ज नदी कोटपुन्नु क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन में लिप्त 01 उत्खनन मशीन को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार तारिक अहमद एसएचओ पीएस राजबाग के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने उज्ज नदी कोरेपुन्न क्षेत्र में गश्त चैकिंग ड्यूटी के दौरान बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री के अवैध खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन को जब्त किया। इस बीच अवैध खनन में लिप्त 1 एक्सकेवेटर मशीन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए तुरंत भूवैज्ञानिक और खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version