Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कठुआ में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

February 3, 2026

कठुआ में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

Kathua road accident: जम्मू के कठुआ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि किड़िया गंडयाल पुल के पास आज दो कारों की भयंकर टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : संसद में NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का अभिनंदन, India-US ट्रेड डील पर उत्साह का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कारों में भीषण आग की लपटें उठती देखी गईं। एक मृतक को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। वहीं, घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Video: हरियाणा के पूर्व मंत्री डा कमल गुप्ता की बजट को लेकर दैनिक सवेरा से बातचीत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें