Site icon Dainik Savera Times

खड़गे-राहुल ने तीन अधिकारियों की शहादत पर जताया शोक

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारियों और एक डीएसपी की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री खडगे ने कहा “हमारे बहादुर सेना के जवानों और एक डीएसपी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम उनके नुकसान से बेहद दुखी हैं।

हमारे बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है।” श्री गांधी ने कहा “अनंतनाग, जम्मू कश्मीर में हुई एक आतंकवादी मुठभेड़ में हमारी सेना के दो अफसरों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में शहीदों के शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत की रक्षा के लिए उनका यह बलिदान पूरा देश हमेशा याद रखेगा।”

Exit mobile version