
जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छिल सेक्टर में आकस्मिक फायरिंग की एक घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, जवान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें :-
घायल जवान की पहचान 45 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के सैनिक प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो डूडी कैंप में तैनात हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना दुर्घटनावश हुई फायरिंग का परिणाम है।
सेना और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...