जम्मू कश्मीर डेस्कः लद्दाख के द्रास क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, एक निजी वाहन के द्रास नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। ये हादसा 23-24 जून की दरमियानी रात द्रास जिले के मारपूचू इलाके में हुआ।
ये भी पढे़ं :-
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, रात का अंधेरा, नदी का तेज बहाव और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र बचाव कार्य में बड़ी बाधा बने रहे। अगली सुबह तक बचाव दल ने नदी से 3 शव बरामद कर लिए थे, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बचाव अभियान में चुनौतियां
बचाव अभियान में पुलिस के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान के साथ स्थानीय स्वयंसेवक भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से नदी के गहरे हिस्सों में खोजबीन की जा रही है। तेज जलधारा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचावकर्मियों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अभियान रातभर जारी रहा और बुधवार को भी खोज अभियान जारी है।
मृतकों की पहचान और जांच
नदी से निकाले गए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...