Site icon Dainik Savera Times

Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

Vk saxena oath

Vk saxena oath

जम्मू कश्मीर डेस्कः लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना 13 मार्च को शपथ लेंगे। इस अवसर पर लोकभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सक्सेना इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल के पद पर कार्य कर चुके हैं।

ये भी देखें :-

वहीं, लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे 10 मार्च को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित लोकभवन में दोपहर 11:45 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि 5 मार्च को केंद्र सरकार ने कविंद्र गुप्ता की जगह वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया था। इसी दिन केंद्र ने शिव प्रताप शुक्ल की जगह कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाने की भी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version