जम्मू-कश्मीर डेस्कः राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में सीमा के पास रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) अचानक फट गई। विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।
ये भी पढे़ं :-
धमाके की आवाज सुनते ही सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पहुंच राहत कार्य शुरू किया और घायल सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारम्भिक जांच में संकेत मिले हैं कि भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण बारूदी सुरंग अपनी जगह से बहकर रास्ते पर आ गई थी। सुरक्षा बल सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में ऐसे बारूदी निहित स्थान रखते हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...