Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुंछ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

January 22, 2025

पुंछ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

मेंढर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, 32 वर्षीय जवान कृष्णा घाटी सैक्टर में एक गश्ती दल का हिस्सा था और अचानक उसका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया। विस्फोट के कारण जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ-रोधी अवरोधक प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। कभी-कभी बारिश के कारण ये बारूदी सुरंगें अपनी जगह से हट जाती हैं जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं।

ये भी पढ़ें: SRH vs DC: कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का अपडेट

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें