Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर के पुंछ में मिली बारूदी सुरंग, सेना ने विस्फोटक कर की नष्ट

January 21, 2023

कश्मीर के पुंछ में मिली बारूदी सुरंग, सेना ने विस्फोटक कर की नष्ट

पुंछ/जम्मू: जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में शनिवार को सेना की एक चौकी के निकट बारूदी सुरंग मिली जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने करमारा इलाके में माखी चौकी के निकट शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण बरामद किया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ उसे सुनसान क्षेत्र में गए और नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया और इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें