जम्मू-कश्मीर डेस्कः सोमवार को किश्तवाड़ जिले के डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भयानक भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई।
ये भी देखें :-
अधिकारियों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब साइट पर खड़े एक वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए। सूचना मिलते ही बचाव दल पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।
मृतकों की पहचान
रेड क्रॉस सोसायटी की किश्तवाड़ यूनिट ने बताया कि मलबे से दो शव बरामद हुए। ये डोडा के शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ के पालमार निवासी निशात अहमद हैं।
तलाशी अभियान जारी
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ लोग अभी भी लापता हो सकते हैं। मौके पर बचाव दल अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...