Site icon Dainik Savera Times

बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन स्थानीय सहयोगियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और गोला-बारुद बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारामूला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े कुछ लोग बारामूला शहर में सक्रिय हैं। सूचना मिलने के बाद जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान आरोपी व्यक्तियों को ओल्ड टाउन बारामूला में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version