Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम के साथ मिलकर लश्कर/टीआरएफ के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के सहयोगी परवेज अहमद और शौकत अहमद के खुलासे पर एक जंगल से हथियार बरामद किए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में हंदवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है तथा मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की उम्मीद है।

Exit mobile version