Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के राजाैरी में लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

February 2, 2023

जम्मू-कश्मीर के राजाैरी में लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

राजाैरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उसने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर विस्फोट करने और सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। राजाैरी के पुलिस उप महानिरीक्षक हसीब मुगल ने कहा कि जिले में टाइमर वाले अत्याधुनिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की बरामदगी के बाद जांच शुरू की गयी और इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।

मुगल ने राजाैरी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने और सुरक्षाबलों के वाहनों और शिविरों को निशाना बनाने के लिए सीमा पार से आईईडी की तस्करी की गई थी। लश्कर के सरगना सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी ने आतंकी संचालकों के नापाक मंसूबों को कामयाब होने से रोक दिया है। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें