
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की राजनीति के वरिष्ठ नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज चेहरे डॉ. शेख मुस्तफा कमाल का निधन हो गया था। इस पर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि दिग्गज नेता डॉ. मुस्तफा कमाल के निधन की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम
I am deeply saddened by the news of veteran leader Dr. Mustafa Kamal’s passing away. I extend my heartfelt condolences to his family, well-wishers, and admirers. Om Shanti!
— Manoj Sinha (@manojsinha_) July 14, 2026
शांति!
बता दें जम्मू-कश्मीर की राजनीति के वरिष्ठ नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज चेहरे डॉ. शेख मुस्तफा कमाल का मंगलवार को निधन हो गया था, जिनको बुधवार कोश्रीनगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे की नमाज में डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
मुस्तफा कमाल 1983, 1987 और 1996 में बनी राज्य सरकारों में मंत्री रहे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान वे अपनी बेबाक राय और स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे।
📍 Location: Srinagar (Srinagar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...