Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: एलजी मनोज सिन्हा ने आतंक पीड़ित परिवारों को सौंपे 43 नियुक्ति पत्र

जम्मू-कश्मीर डेस्कः उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज आतंकवाद पीड़ितों और कर्तव्यपथ में बलिदान देने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को 43 नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर एलजी ने हर आतंक पीड़ित को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारों को नए जीवन अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एलजी ने बताया कि अब तक कुल 438 नियुक्ति पत्र ऐसे परिवारों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां केंद्र शासित प्रदेश के युवा और आतंक पीड़ित परिवार उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा रखते हैं तथा बेहतर जीवन जीने की इच्छुक हैं।

यह हमारी साझा जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करें और उन्हें योग्य अवसर प्रदान करें।

Exit mobile version