Site icon Dainik Savera Times

LG मनोज सिन्हा ने कटड़ा में माता वैष्णो देवी के सेवा पर्व में लिया भाग, बोले- इसे एक सामूहिक आंदोलन बनाना है

Katra: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कटड़ा में माता वैष्णो देवी के सेवा पर्व में भाग लिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते सेवा, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव के इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सेवा पर्व का उद्देश्य समुदायों, संस्थानों और व्यक्तियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सेवा के सामूहिक आंदोलन से जोड़ना है। ‘सेवा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता से समुदायों पर सार्थक प्रभाव सुनिश्चित करते सेवा पर्व जनस्वास्थ्य सुधार रहा है और पारिस्थितिकीय स्थिरता को प्रोत्साहित कर रहा है।

उपराज्यपाल ने समावेशी विकास के लिए सामुदायिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण केंद्रित पहलों के महत्व पर जोर दिया ताकि महिला-नेतृत्वित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था के सभी स्तरों पर निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हमारा सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने श्राइन बोर्ड के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और जनस्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने सेवा पर्व के अंतर्गत दर्शनी ड्योढी पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया, जिसका आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन रियासी ने किया था।

उन्होंने मैडीकल कैंप और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों का दौरा किया और स्पिरिचुअल ग्रोथ सैंटर कटड़ा में एक रु द्राक्ष का पौधा रोपा। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विकास परिषद रियासी सराफ सिंह नाग, विधायक श्री माता वैष्णो देवी बलदेव राज शर्मा, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, उपकुलपति श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय प्रो. प्रगति कुमार, डीआईजी उद्यमपुर-रियासी रेंज सारा रिज़वी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सचिन कुमार वैश्य, उपायुक्त रियासी निधि मलिक, वरिष्ठ अधिकारी, नागरिक समाज के प्रतिनिधि, स्वच्छाग्रही और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सेवा पर्व उत्सव में भाग लिया।

Exit mobile version