जम्मू LG Sinha: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू में विकिसत भारत के रंग-कला के संग के समापन समारोह में भाग लिया। कार्यक्र म के दौरान, उपराज्यपाल ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को संबोधित किया। जीवंत कला कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और संभागीय प्रशासन जम्मू द्वारा किया गया था। उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर की युवा शिक्त की सराहना करते हुए अपने संबोधन की शुरु आत की और उन्हें बदलाव का उत्प्रेरक बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अनूठा और विशेष है और युवाओं को अपने सपनों के विकिसत भारत की कल्पना करने और उसे चित्रित करने का अवसर प्रदान करता है।
उपराज्यपाल ने कहा, न केवल कैनवास पर बल्कि वास्तविकता में एक विकिसत भारत बनाने की जिम्मेदारी भी उनके हाथों में है। उपराज्यपाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम युवाओं की क्षमता का दोहन करने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उपराज्यपाल ने कहा, सेवा पर्व युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए तैयार कर रहा है। रचनात्मक और सृजनात्मक भावना उन्हें भविष्य के नेता, आविष्कारक और निर्माता बनाएगी और वे भारत के विकास पथ को आकार देंगे।
उपराज्यपाल ने युवाओं से नेतृत्व की भूमिका निभाने और राष्ट्र निर्माण के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। ‘हमारे युवा समृद्ध भविष्य को आकार देने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और नवाचार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज के विकास और प्रगति में योगदान देने की उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उपराज्यपाल ने विकिसत भारत के रंग-कला के संग कार्यक्र म के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने इस पहल को नियमति करने का भी आह्वान किया। इस मौके पर जुगल किशोर शर्मा, संसद सदस्य; प्रो. उमेश राय, कुलपति, जम्मू विश्वविद्यालय; रमेश कुमार, संभागीय आयुक्त जम्मू; भीम सेन टूटी, आईजीपी जम्मू; डॉ. राकेश मिन्हास, उपायुक्त जम्मू, श्रुति अवस्थी, क्षेत्रीय निदेशक, आईजीएनसीए जम्मू मौजूद थे।

