Site icon Dainik Savera Times

एलजी सिन्हा ने गिरधारी लाल डोगरा को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जम्मू। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को गिरधारी लाल डोगरा को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर एक पोस्ट में एलजी सिन्हा ने लिखा कि श्री गिरधारी लाल डोगरा जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें एक बहुमुखी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने हमारे समाज के गरीब और हाशिए पर पड़े वर्गों के कल्याण में बहुत योगदान दिया। उनका जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

Exit mobile version