Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने 33वें Police-Public Fair का किया उद्घाटन

February 20, 2023

उपराज्यपाल ने 33वें Police-Public Fair का किया उद्घाटन

जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुलशन ग्राउंड में 33वें पुलिस-पब्लिक मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस- पब्लिक मेला पुलिस अधिकारियों और जनता के बीच बातचीत करने और विरासत का जश्न मनाने के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में उभरा है। उपराज्यपाल ने शहीदों और सेवारत कर्मियों के परिवारों की चिंताओं को दूर करने के लिए पूरे वर्ष कई पहल करने के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस पत्नी कल्याण संघ (जेकेपीडब्ल्यूडब्ल्यूए) की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेकेपीडब्ल्यूडब्ल्यूए जवानों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी उपायों को बढ़ावा देने के लिए असाधारण कार्य कर रहा है।

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने बहादुरों और उनके परिवारों के प्रति आभारी रहेंगे जिन्होंने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दौरान उपराज्यपाल ने विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों, जिलों, जेकेआरएलएम और अन्य द्वारा लगाए गए स्टालों का दौरा किया और पुलिस परिवारों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर डीजीपी दिलबाग सिंह और अध्यक्ष पीडब्ल्यूडब्ल्यूए डॉ रुबिंदर कौर ने उपराज्यपाल को पुलिस-पब्लिक मेले के लिए की गई व्यापक व्यवस्था और जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों के परिवारों के कल्याण के लिए की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें