Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का निरीक्षण किया

May 19, 2026

उपराज्यपाल ने पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का निरीक्षण किया

श्रीनगर/जम्मू : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर के पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के यात्री निवास का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों तथा तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिया कि वे कार्यों की गति बढाएं और यह सुनिश्चित करें कि श्री अमरनाथ जी यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही सभी लंबित कार्य पूरे हो जाएं।

उन्होंने बाबा बर्फानी को समर्पित साउंड एंड लाइट शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उपराज्यपाल के साथ एसएएसबी के सीईओ डा. मनदीप के. भंडारी, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग, डीआईजी सीकेआर राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर डा.जीवी संदीप चक्र वर्ती, श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें