
जम्मू: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के श्रीनगर- बनिहाल खंड से उधमपुर-रामबन- बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) का निरीक्षण किया जो जम्मू और श्रीनगर के बीच सभी मौसम में कनैक्टिविटी प्रदान करने के लिए बनाया जा रहा है।
जम्मू और श्रीनगर के बीच 35,000 करोड़ रुपए की लागत से 3 कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत जम्मू से उधमपुर-रामबन- बनिहाल और आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल तक का सैक्शन शामिल है। 250 किलोमीटर लंबाई की यह 4 लेन सड़क 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसमें से 210 किलोमीटर के मार्ग को 4 लेन का पूरा कर लिया गया है, जिसमें 21.5 किलोमीटर की 10 सुरंगें शामिल हैं।
इस सड़क को 4 लेन का बनाने का डिजाइन भू-तकनीकी और भूगर्भीय जांच के आधार पर तैयार किया गया है ताकि संभावित भूस्खलन से बचा जा सके। जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। इस मार्ग के निर्माण से जम्मू और श्रीनगर के बीच हर मौसम में संपर्क बना रहेगा। श्रीनगर से जम्मू की यात्रा का समय 9-10 घंटे से घटकर 4-5 घंटे हो जाएगा। रामबन और बनिहाल के बीच 40 किमी 4-लेन सड़क का कैरिज-वे जून 2024 तक पूरा हो जाएगा जिससे श्रीनगर के यात्रियों को राहत मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...