Site icon Dainik Savera Times

उपराज्यपाल Manoj Sinha ने कटड़ा में North Zone Youth Festival ‘क्षितिज’ का किया उद्घाटन

जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कटड़ा के आध्यात्मिक विकास केंद्र में नार्थ जोन यूथ महोत्सव ‘क्षितिज’ का उद्घाटन किया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सहयोग से 3 दिवसीय नार्थ जोन यूथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठे संस्कृत स्कॉलर्स फैस्टिवल में 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 10 संस्थानों के संस्कृत विद्वान भाग ले रहे हैं।

उपराज्यपाल ने उत्सव में भाग लेने वाले संस्कृत विद्वानों का स्वागत किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उपराज्यपाल ने कहा कि संस्कृत न केवल दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषाओं में से एक है, बल्किक्लासिक साहित्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना भी है। यह त्यौहार युवा पीढ़ी को संस्कृत के मूल्यों और आदर्शों से अवगत कराने का एक सही अवसर है। नार्थ जोन यूथ महोत्सव से संस्कृत अध्ययन और ज्ञान प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की बेहतर समझ पैदा होगी।

उन्होंने कहा कि हम लचीले और गैर-औपचारिक संस्कृत पाठ्यक्र मों के माध्यम से इसे आम आदमी की भाषा बनाने के लिए छात्रों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान अर्थव्यवस्था की मार्गदर्शक शक्ति रही है। उपराज्यपाल ने कहा कि संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाना और विज्ञान, आध्यात्मिकता, दर्शन और संस्कृति के खजाने को संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपराज्यपाल ने यूटी में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी गुरु कुल, चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, महंत रोहित शास्त्री जैसे विभिन्न संगठनों और हितधारकों के प्रयासों की भी सराहना की।

वहीं महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, सदस्य एसएमवीडीएसबी ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि समाज के सभी वर्गों को ज्ञान, विज्ञान और विचार के अक्षय भडार का लाभ मिले। इस अवसर पर डा.अशोक भान, कुल भूषण आहूजा, डा. नीलम सरीन, सुरेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त न्यायाधीश), रघु के. मेहता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमवीडीएसबी अंशुल गर्ग व श्राइन बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, रणबीर कैंपस निदेशेक प्रो. मदन मोहन झा के अलावा छात्रों, संकाय सदस्यों और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Exit mobile version