Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने लापता नौसैनिक के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नौसेना के एक जहाज से लापता हुए नौसैनिक साहिल वर्मा के परिवार को सोमवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वर्मा 27 फरवरी से लापता हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने यहां राजभवन में नौसैनिक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें यह आश्वासन दिया।

प्रवक्ता के मुताबिक, उपराज्यपाल ने जम्मू के घौ मन्हासन क्षेत्र के रहने वाले वर्मा की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान ने इस महीने की शुरुआत में इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा था कि नौसैनिक के लापता होने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version