Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार

March 5, 2023

कश्मीर में कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार

श्रीनगर: कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की हिमपात और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंशिक रुप से बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि अगले सप्ताह 12 मार्च तक मौसम मुख्य रुप से साफ से लेकर आंशिक रुप से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और प्रदेश में आज से दिन के तापमान में काफी वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रदेश के हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी चेतावनी जारी की है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस मौसम के हिसाब से यहां का सामान्य तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस अवधि के दौरान पर्यटक रिसॉर्ट में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, कुपवाड़ा में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें