Site icon Dainik Savera Times

मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की ड्रेस कोड

कटरा : नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस दौरान मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। मां के भवन को नवरात्रि में बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। हालांकि अगर आप इस दौरान कटरा मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है।

मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन में दर्शन के लिए नई ड्रेस कोड जारी की है। श्राइन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी भवन में उचित वेशभूषा पहनकर आने का आग्रह किया है। ड्रेस कोड का नियम काफी पहले से बना हुआ है लेकिन इसे कभी सख्ती लागू नहीं किया गया।

Exit mobile version