Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: असंतुलित होकर खाई में गिरी सेना की गाड़ी…एक जवान शहीद,पांच घायल

September 18, 2024

बड़ा हादसा: असंतुलित होकर खाई में गिरी सेना की गाड़ी…एक जवान शहीद,पांच घायल

जम्मू :जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर जाने से एक जवान शहीद हो गया और पांच अन्य घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन एक गहरी खाई में गिर गया जिससे छह जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान का निधन हो गया।

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘सभी रैंक लांस नायक बलजीत सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जो मंजाकोट, राजौरी के पास आतंकवाद विरोधी ड्यूटी के दौरान एक दुखद सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें