Site icon Dainik Savera Times

Kupwara में बड़ा हादसा: तेल टैंकर के खाई में गिरने से दो लोगों की हुई मौत, एक घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक तेल टैंकर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई, जब कुपवाड़ा की ओर जा रहे एक टैंकर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान क्रमश: राजौरी के बलशामा सुंदरबनी निवासी जसबीर सिंह ठाकुर और जम्मू संभाग के नौशहरा के अंकुश चौधरी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल की पहचान राजौरी के सुंदरबनी जिले की अनु शर्मा के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुपवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version