Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की 58 बोतलों के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

December 22, 2024

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की 58 बोतलों के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Lakhanpur police : अवैध शराब और नशे के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए लखनपुर पुलिस ने शुक्र वार देर शाम को एक तस्कर को गिरफ्तार किया और पुलिस स्टेशन लखनपुर के अधिकार क्षेत्न में उसके कब्जे से भारी मात्ना में जेके एक्साइज देसी व्हिस्की बरामद की। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी की एक व्यक्ति अवैध शराब का व्यापार कर रहा है और लखनपुर क्षेत्र की ओर जा रहा है और उसने अवैध शराब की पूरी खेप अपनी मोटरसाइकिल में रखी है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी डीएआर कठुआ सुभाष चंद्र की देखरेख लखनपुर थाना के इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजुरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनपुर क्षेत्र में विशेष जांच के दौरान जोग राज पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी मेहताबपुर जिला कठुआ को गिरफ्तार किया जो लखनपुर क्षेत्र में जेके एक्साइज देसी व्हिस्की की अवैध बिक्री में शामिल था। जांच के दौरान उसके अवैध कब्जे से जेके एक्साइज देसी व्हिस्की की 58 बोतलें (प्रत्येक 350 एमएल) बरामद की गईं, जो उसने संबंधित क्षेत्न के लोगों को बेचकर नाजायज लाभ हासिल करने के लिए अपने कब्जे में रखी थीं।

इस बीच अवैध शराब की पूरी खेप जेके एक्साइज देसी व्हिस्की की 58 बोतलें और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में, एफआईआर संख्या 141/2023 यू/एस 48 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत थाना लखनपुर में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना आईपीएस ने आश्वासन दिया कि अवैध शराब के अवैध व्यापार परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता अवैध शराब को जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने में कठुआ पुलिस के प्रयासों की सराहना करती है और उनका मानना है कि इस तरह की कार्रवाई दूसरों को इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होने से रोकेगी।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसे होगा धनलाभ तो किसे रहना होगा सावधान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें