Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुलमर्ग के होटल में पर्यटक का सामान चुराने वाला गिरफ्तार

April 21, 2023

गुलमर्ग के होटल में पर्यटक का सामान चुराने वाला गिरफ्तार

जम्मू: गुलमर्ग के एक होटल में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए बारामूला पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद की। 16 अप्रैल को पुलिस स्टेशन गुलमर्ग को एक होटल के मैनेजर की तरफ से शिकायत मिली थी कि 15 और 16 अप्रैल की रात के दौरान कुछ अज्ञात चोरों ने होटल के कमरे नंबर 1005 में प्रवेश किया और एक पर्यटक के 64500 रुपये की नकदी और दो जैकेटों को चोरी कर लिया है।

पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी और मानव संसाधन की मदद से कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए। उनमें से एक की पहचान उमैज अहमद मीर निवासी अरिपथन मागम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी करने की बात कबूल कर ली और उसके खुलासे पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें