Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

September 17, 2026

रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू/रायबरेली : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने भगवान शिव की शिक्षाओं को सत्य के साधकों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का माध्यम बताया।

उन्होंने इस धार्मिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। मनोज सिन्हा ने सनातन धर्म में निहित एकता, सद्भाव और सर्वकल्याण की भावना का उल्लेख करते हुए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘’विश्व एक परिवार है’’ का यह विचार शांति और सामूहिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।

उपराज्यपाल ने समाज से विभाजन पैदा करने वाले तत्वों के प्रति सतर्क रहने और एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति विविधता, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को पोषित करती है। उन्होंने संतों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से राष्ट्र के समग्र विकास में मार्गदर्शन देने की अपील की। मनोज सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि एकता की भावना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और उसकी प्राचीन गौरवशाली विरासत को पुन: स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें